भागलपुर, अक्टूबर 29 -- वीरेन्द्र कुमार, भागलपुर बिहार की कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस सीट पर लगातार पांचवीं बार भागलपुर और भाजपा का कब्जा हुआ है। इस क्षेत्र का बीरकेश्वर सिंह दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं डॉ. एनके यादव ने जीत के साथ हैट्रिक लगाई है। बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद हुए चुनावों में इस सीट पर भाजपा का दबदबा कायम है। बीरकेश्वर सिंह और डॉ. एनके यादव दोनों भागलपुर से जुड़े हुए हैं। डॉ. एनके यादव का पूरा नाम डॉ. नरेंद्र कुमार यादव है। डॉ. यादव ने लगातार तीसरी बार भाजपा के टिकट पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2009 से की। 2009 में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिल...