Bihar MLC Election: विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 933 बूथों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज शुक्रवार को सुबह 8 बजे शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग का इंतजाम किया गया है। इनमें चार स्नातक क्षेत्र दरभंगा, कोसी, पटना और तिरहुत और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा शामिल हैं। सभी आठ सीटों को मिलाकर 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतों की गिनती 27 अक्तूबर को होगी। उसके बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद से पटना स्नातक सीट का चुनाव सबसे रोचक ब गया है। मतदान को लेकर संबंधित जिलों में प्रखंड स्तर पर 933 बूथ बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 598 एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 335 बूथ हैं। गुरुवार की शाम को मतदान दल को बूथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.