नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Bihar MLC Election : पटना स्नातक सीट के मोकामा में एक बूथ पर अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर कहा-सुनी हुई। डीएसपी ने पहुंच कर सबको खदेड़ दिया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। आज 933 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान जारी है जो शाम चार बजे तक चलेगी। कुल मिलाकर 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला पांच लाख से अधिक मतदाता करेंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सीधी टकराव के कारण चुनाव सबसे रोचक बन गया है जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों के कर्मियों को आकस्मिक अवकाश दिया गया है। विधान परिषद चुनाव 2026 में 5 लाख 32 हजार 847 मतदाता आठों सीट पर उम्मीदवारों की जीत-हार तय ...