पटना, मार्च 2 -- Bihar Iftar Time: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इबादत के पाक महीने की शुरुआत 19 फरवरी से हुई थी। मौलानाओं के अनुसार इस बार पहला रोजा करीब 13 घंटे 34 मिनट का रहा। मौसम अपेक्षाकृत ठंडा होने से रोजा आसान रहा। इस बार सबसे छोटा रोजा 12 घंटे 46 मिनट का रहेगा, जबकि 29वें रोजे की सहरी सुबह 5:02 बजे और इफ्तार शाम 6:31 बजे होगी। वर्ष 2016 में सबसे लंबा रोजा 15 घंटे 45 मिनट का था। माह-ए-रमजान को सब्र, भलाई और बरकत का महीना कहा जाता है। रमजान को सबसे अहम महीना इसलिए माना जाता है क्योंकि मान्यता है कि अल्लाह अपने बंदों की सभी गलतियां माफ कर देते हैं। अल्लाह ने अपने बंदों के लिए रमजान में बेपनाह बरकत और रहमत अता की है। रमजान में इफ्तार का अपना महत्व होता है। जब मुसलमान लोग सूर्यास्त पर अपना उपवास खत्म करते हैं तब इसे इफ्तार कहा जाता...