Bihar Floods LIVE: गांव-गांव घूमे नीतीश, हाजीपुर में नाव पलटी; बिहार में बाढ़ से 34 लाख आबादी प्रभावित
पटना, सितम्बर 8 -- Bihar Floods LIVE Updates: बिहार में बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 13 जिलों की 34 लाख से अधिक आबादी बाढ़ और कटाव से प्रभावित हुई है। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मंगलवार को गंगा नदी ने फ्लड मार्क को क्रॉस कर दिया। इससे निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। हाजीपुर में गंगा ब्रिज के पास नाव पलट गई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पटना जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। फिर डिप्टी सीएम विजय चौधरी के साथ बैठक भी की। गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, गंगा, पुनपुन, बागमती और घाघरा सहित कई नदियां कई स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। बिहार में बाढ़ से पटना, भागलपुर, वैशाली, सारण, बेगूसराय, खगड़िया और मुंगेर समेत 13 जिले प्रभावित हैं। इन जिलों की 480 ग्राम पंचायतों में रहने वाले लगभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.