भागलपुर, सितम्बर 12 -- Bihar Floods: कोसी और गंगा नदी के बीच बसे भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल में हरेक साल की तरह इस बार भी बाढ़ ने लोगों की नींद उड़ा दी है। आंधी-बारिश से गुरुवार की रात दो तटबंधों में कटाव के बाद शुक्रवार सुबह रंगरा स्थित धोबिनिया बांध भी 20 फीट तक कट गया। इससे इलाके के लोग दहशत में हैं। फिर से बांध टूटने की आशंका से ग्रामीणों ने सामानों को सुरक्षित रखना शुरू कर दिया। प्रशासन भी दौड़ा-भागा मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। ग्रामीणों ने बताया कि रंगरा प्रखंड के बनिया बांध के टूटने के बाद कोसी नदी का पानी तेजी से चारों ओर फैलने लगा है। सड़कों पर पानी आ जाने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। शुक्रवार रात तक बनिया-साधोपुर सड़क पर तीन जगहों पर पानी बह रहा है। सड़क को बचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा बालू से भरी बोरियां र...