Bihar Floods: रोहतास में नाव से 100 लोगों का रेस्क्यू, सोन नदी में उफान से कई गांव जलमग्न
डेहरी (रोहतास), सितम्बर 2 -- बिहार के रोहतास जिले में तिलौथू प्रखंड कार्यालय से सटे सरैयां गांव में बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। गांव के करीब 50 घरों में पानी घुस गया। लोग रात भर घरों में फंसे रहे। बुधवार सुबह उप प्रमुख जोखन पासवान एवं ग्रामीणों ने नाव की व्यवस्था कर करीब 100 लोगों का रेस्क्यू किया। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और पालतू जानवर भी शामिल हैं। तुतला भवानी धाम की ओर से पानी आने और सोन नदी में उफान के कारण सरैयां समेत आसपास के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। सरैयां में बाढ़ का सबसे अधिक असर है। अब भी 30 से अधिक घर पानी में डूबे हैं। घरों में पानी घुसने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपना सामान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद शाम तक कोई अधिकारी प्रभावितों का हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.