Bihar Floods: भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, इंजीनियरिंग कॉलेज और TMB यूनिवर्सिटी में घुसा पानी; हॉस्टल खाली
भागलपुर, सितम्बर 5 -- Biahr Floods: गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने भागलपुर में तबाही मचा रखी है। अब नगर निगम क्षेत्र के शहरी मोहल्लों में पूरी तरह पांव पसार चुकी है। गुरुवार रात अचानक जलवृद्धि के बाद स्थिति और विकट हो गई है, जिससे शहर के कई नए इलाके जलमग्न हो गए हैं। बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज और तिलका मांझी यूनिवर्सिटी कैंपस में पानी घुस जाने से पठन पाठन प्रभावित हो गया है। सभी छात्रों और छात्राओं के हॉस्टल खाली करा लिए गए हैं। बाढ़ से नाथनगर में वार्ड संख्या एक स्थित लालूचक और वार्ड संख्या 4 में चंपानदी पुल के नीचे का पूरा इलाका जलमग्न हो चुका है। गुरुवार रात जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से वार्ड संख्या 9 के मोहनपुर, नीलकोठी, कुमसरी तथा वार्ड संख्या 10 के रामदुलारपुर और साकम मोहल्ले में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। भागलपुर-चंपान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.