Bihar Floods: बेतिया में हर घंटे चढ़ रहा गंडक का जल स्तर, निचले इलाकों में बढ़ रही बेचैनी; DM ऐक्शन में
बगहा, अगस्त 26 -- नेपाल में आई भारी त्रासदी के बाद गंडक बराज पर जल स्तर में काफी वृद्धि देखी गई। रात 7:30 के बाद गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी गई। हर घंटे जलस्तर में हो रही वृद्धि के साथ ही गंडक के निचले इलाकों में बसे लोगों की बेचैनी बढ़ती गई। रात करीब 10.30 बजे गंडक बराज से 1.47 लाख क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया। जिसके बाद बाल्मीकि नगर से सटे चकदहवा, झंडूवा टोला, बिन टोली आदि जगहों पर पानी धीरे-धीरे प्रवेश करने लगा। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह खुद बाढ़ राहत ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। चकदहवा ,बिन टोली, झंडूवा टोला सहित आसपास के टोला के करीब 1500 लोगों को मध्य विद्यालय भेड़िहारी में बनाए गए आश्रय शिविर में रखा गया है। जिनके लिए अंचल प्रशासन की देखरेख में सामुदायिक किचन की भी व्यवस्था की गई है। अंचल बगहा दो के सीओ मो. वसीम अक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.