Bihar Floods: गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे
पटना, सितम्बर 4 -- Bihar Floods: बिहार में गंगा, पुनपुन, गंडक और कोसी समेत दस नदियों में आई बाढ़ ने निचले इलाके और दियारा क्षेत्रों में कहर बरपाना शुरू किया है। कई ग्रामीण सड़कों पर पानी बहने के कारण आवागमन बाधित हुआ है। बाढ़ से घिरे गांवों के लोग ऊंची जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं। नालंदा के अस्थावां और पटना जिले के धनरुआ में तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल डूब गई है जबकि बेगूसराय में दो रिंग बांधों में रिसाव से दहशत है। इधर, पटना, बक्सर और भागलपुर के गंगा घाट डूब गए हैं। वहीं, सरयू का पानी छपरा शहर में प्रवेश कर गया है। गंगा, पुनपुन और दरधा में उफान की आशंका के मद्देनजर आठ जिलों को अलर्ट किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने पटना, नालंदा, भोजपुर, वैशाली, सारण, बेगूसराय, लखीसराय एवं जहानाबाद के डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.