Bihar Flood: 12 घंटे में गंडक लील गया दो तटबंध, कई घर ढहे; बिहार के चंपारण में दहशत में जी रहे लोग
पश्चिप चंपारण, सितम्बर 29 -- बिहार के चंपारण में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दरअसल गंडक नदी के रौद्र रूप की वजह से चंपारण में लोग दहशत में आ गए हैं। हालत यह है कि महज 12 घंटे में गंडक ने यहां दो तटबंधों को तोड़ दिया है। पिपरासी में स्थानीय प्रखंड स्थित सौरहा पंचायत के सुगौली गांव के समीप पीपी तटबंध का रिटायर्ड बांध सोमवार की देर गंडक नदी के जलप्रवाह के कारण टूट गया। इस कारण पीपी तटबंध और रिटायर्ड बांध के बीच के हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। वही बांध के टूटने की सूचना पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने इस बांध के टूटने से पीपी तटबंध पर दबाव बढ़ने की बात कही। वहीं इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अभियंताओं को दी गई। बांध टूटने से सौरहा पंचायत के साथ डुमरी मुराडीह पंचायत के हजारों एकड़ गन्ना की फसलों के साथ धान की फसल को नुकसान हुआ है। वही बांध के टूटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.