Bihar Flood: हर घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रही गंगा; बिहार के भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, हजारों लोग विस्थापित
मुख्य संवाददाता, सितम्बर 6 -- Bihar Flood: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा का रौद्र रूप जारी है। बीते दो दिनों से प्रतिघंटे एक सेमी की बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में संभावना है कि भागलपुर जिले में सर्वकालिक उच्चतम जलस्तर (एचएफएल) का रिकॉर्ड टूट सकता है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट और पटना में बाढ़ की हालत देखकर जल संसाधन विभाग ने भागलपुर डिवीजन को अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कार्यपालक अभियंताओं को कहा कि वे तटबंधों पर कनीय अभियंता (जेई) की तैनाती करें और जलस्तर से संबंधित प्रतिघंटे की रिपोर्ट लें। जिले में पिछले 48 घंटे के अंदर गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुल्तानगंज, भागलपुर और कहलगांव में गंगा का पानी खतरे के निशान को पार कर एचएफएल के नजदीक पहुंच रहा है। यदि पानी के बढ़ने की यही रफ्तार बनी रही तो भागलपुर में गंगा अपने सर्वका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.