Bihar Flood: शहर से टूटा संपर्क, फसल-सब्जी सब बर्बाद; गंगा-पुनपुन में उफान से पटना के दानापुर, मनेर दियारा में कोहराम
पटना, सितम्बर 2 -- गंगा और पुनपुन नदी एक बार फिर उफान पर हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से दानापुर और मनेर दियारा के निचले इलाकों में नदी का पानी घुस गया है, जिससे दियारावासियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उधर, पुनपुन नदी में भी लगातार पानी बढ़ रहा है। पुनपुन के सबलपुर, मोहनपुर व अन्य गांवों के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। खेतों में बाढ़ का पानी जमा होने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। सब्जी की खेती पहले ही बर्बाद हो चुकी है और मवेशियों के लिए चारे की दिक्कत हो रही है। दानापुर और दियारा के निचले इलाकों में गंगा नदी का पानी फैलने से लोगों का शहर से संपर्क टूट गया है। दियारा की पुरानी पानापुर, कासिमचक, हेतनपुर, गंगहारा, पतलापुर और मानस पंचायत के दर्जनों गांवों का दानापुर प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। जहां पानी कम है, वहां के लोग नाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.