पटना, सितम्बर 2 -- गंगा और पुनपुन नदी एक बार फिर उफान पर हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से दानापुर और मनेर दियारा के निचले इलाकों में नदी का पानी घुस गया है, जिससे दियारावासियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उधर, पुनपुन नदी में भी लगातार पानी बढ़ रहा है। पुनपुन के सबलपुर, मोहनपुर व अन्य गांवों के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। खेतों में बाढ़ का पानी जमा होने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। सब्जी की खेती पहले ही बर्बाद हो चुकी है और मवेशियों के लिए चारे की दिक्कत हो रही है। दानापुर और दियारा के निचले इलाकों में गंगा नदी का पानी फैलने से लोगों का शहर से संपर्क टूट गया है। दियारा की पुरानी पानापुर, कासिमचक, हेतनपुर, गंगहारा, पतलापुर और मानस पंचायत के दर्जनों गांवों का दानापुर प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। जहां पानी कम है, वहां के लोग नाव ...