Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी निगल गई पुल, 12 गांवों का संपर्क टूटा; बाढ़ की आशंका से दहशत
एक संवाददाता, जून 24 -- Bihar Flood: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई में बागमती नदी के जलस्तर बढ़ोतरी से सोमवार की देर रात दक्षिणी उपधारा स्थित मधुबन प्रताप घाट पर चचरी पुल बह गया। पुल बहने से करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क भंग हो गया। बागमती नदी के उफनाने से यहां लोग दहशत में आ गए हैं। घबराए लोग अपनी सुरक्षा के लिए ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। हालत यह है कि बागमती नदी के पुल निगलने के बाद लोग यहां नाव से सफर करने को मजबूर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रातभर ग्रामीण चचरी पुल बचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे, लेकिन पानी के दबाव से पुल बह गया। बागमती का जलस्तर कटौझा में खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है, फिलहाल बागमती का पानी स्थिर है। मधुबन प्रताप की करीब दो हजार की आबादी नाव से आवागमन करना शुरू कर दिए हैं। खासकर पशुचारा और रोजमर्रा के सामान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.