Bihar Flood: भागलपुर-सुल्तानगंज फोरलेन पर गंगा नदी, हर घंटे बढ़ रहा पानी; शुरू हो गया पलायन
भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bihar Flood: भागलपुर में गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। सभी जगहों पर जलस्तर बढ़ रहा है। प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर बढ़ने की रफ्तार में फिलहाल कमी नहीं आई है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार से पानी कम होने की संभावना है। भागलपुर से सुल्तानगंज जाने वाली एनएच-80 सड़क पर अकबरनगर के भवनाथपुर के पास बाढ़ का पानी करीब एक फीट से अधिक हो गया है। इस सड़क पर पैदल चलने में परेशानी होने लगी है। वाहन वाले भी संभल कर ड्राइव कर रहे हैं। रविवार को नाथनगर के समीप दोगच्छी में बाढ़ का पानी नवनिर्मित मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क पर चढ़ गया है। इससे भागलपुर से सुल्तानगंज जाने में कठिनाई होने लगी है। बाढ़ का पानी करीब 50 गांव-टोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.