पटना, सितम्बर 9 -- Bihar Flood: बिहार में गंगा, गंडक, सोन, पुनपुन समेत अन्य नदियों की बाढ़ ने 13 जिलों में करीब एक लाख हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया है। जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कृषि विभाग का यह प्रारंभिक आकलन है। विभाग ने जिलों से फसल क्षति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सर्वाधिक क्षति पटना, भागलपुर, वैशाली और खगड़िया जिले में हुई है, जहां धान, मक्का और सब्जी के साथ ही उद्यानिक फसलें नष्ट हो गई हैं। आकलन के मुताबिक, पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया और अरवल के 77 प्रखंडों में बाढ़ से फसल की क्षति हुई है। पटना, वैशाली और भागलपुर के दियारा इलाके में मक्का, सब्जी और केला की खेती को काफी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के अनुसार, बाढ़ का पानी जल्द उतर जाने पर धान की...