Bihar Flood: बिहार में कोसी, गंडक, सोन और गंगा समेत 7 नदियां उफान पर; चंपारण से लेकर भागलपुर तक तबाही; दहशत में लोग
पटना, सितम्बर 3 -- Bihar Flood: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश और ऊपरी जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण बिहार की प्रमुख नदियां एक बार फिर उफान पर हैं। गंडक, गंगा, कोसी, बागमती, सरयू और सोन के बढ़ते जलस्तर से पश्चिमी चंपारण से लेकर भागलपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, सारण, बक्सर और रोहतास तक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वाल्मीकिनगर बराज से बुधवार शाम तक 1.88 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, वहीं सुपौल में कोसी बराज से 2.22 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। समस्तीपुर में गंगा खतरे के निशान से 1.45 मीटर ऊपर बह रही है। कई दियारा इलाकों में सड़क संपर्क टूट गया है, खेत डूब गए हैं और कटाव से घरों पर खतरा मंडरा रहा है। वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने की मात्रा शाम छह बजे 1.88 लाख क्यूसेक हो गई। लगातार बढ़ते डिस्चार्ज से गंडक से सटे दियारा के गांवों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.