पटना, सितम्बर 7 -- Bihar Flood: बिहार में बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। गंगा, पुनपुन, घाघरा, सोन और कोसी में आई बाढ़ ने नए इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। गंगा नदी ने पटना और इसके आसपास चार जगहों पर उच्चतम जलस्तर का रिकॉर्ड बनाया है और अब इसका पानी मोकामा से कहलगांव तक तेजी से बढ़ रहा है। इससे तटबंधों पर भारी दबाव बना हुआ है। राहत की बात यह है कि रविवार की शाम से पटना में गंगा का जलस्तर करीब 20 सेंटीमीटर कम हुआ। उधर, सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के सेमरहिया-मोहन कोठियां के समीप रविवार सुबह मही नदी का बांध टूट जाने से करीब 11 पंचायतों में तेजी से पानी फैल रहा है। वहीं, भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड क्षेत्र के ममलखा गांव के समीप ग्रामीण बांध भी शनिवार की देर रात कट गया। बेगूसराय जिले के मधुरापुर में कई स्थानों पर बांध में रिसाव से दहशत है...