Bihar Flood: बिहार के भागलपुर-बेगूसराय में बांध टूटे, कई गांवों में बाढ़; पटना में गंगा से हाहाकार
पटना, अगस्त 25 -- बिहार के कई जिलों में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा हैष। बेगूसराय में गंगा बाया नदी का रिंग बांध टूटने और भागलपुर के नवगछिया के खरीक प्रखंड में तटबंध कटने के कारण कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। उधर, गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से बक्सर से कहलगांव तक दियारा के कई गांव बाढ़ से घिरे हैं। नवगछिया के खरीक में गंगा के बढ़ते जलस्तर और पानी के तेज दबाव के बीच रविवार मध्य रात टोला-शंकरपुर के पास काजीकौरिया-राघोपुर मार्जिनल बांध का डी-नोज के निकट करीब 110 मीटर तक कटाव हुआ। इससे गंगा का पानी राघोपुर गांव में फैल गया। ऊर्जा मंत्री और गोपालपुर के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के घर में भी ठेहुना भर पानी घुस गया है। अचानक आई बाढ़ से 50 हजार की आबादी प्रभावित हो गई। ऊर्जा मंत्री रविवार की रात अपने घर पर ही थे। जल संसाधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.