Bihar Flood: बाढ़ से भोजपुर, बक्सर और सारण समेत बिहार के 12 जिलों में हालत गंभीर, पटना में गंगा लाई आफत
पटना, सितम्बर 6 -- Bihar Flood: प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से बिहार के 12 जिलों में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गयी है। इससे तटबंधों पर दबाव बना हुआ है और नए इलाकों में पानी फैलने लगा है। शनिवार को पटना के गांधीघाट में गंगा के उच्चतम जलस्तर का नया रिकॉर्ड बना। दस साल पहले 2016 में गांधीघाट में गंगा का जलस्तर 50.52 मीटर था, जो अब 50.57 मीटर तक पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 183 सेंटीमीटर अधिक है। रविवार को जलस्तर 50.62 मीटर होने की आशंका है। उधर, सारण में माही व सुखमयी नदी के बांध टूटने से कई गांव जलमग्न हो गए हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि और बाढ़ के मद्देनजर 12 जिलों-पटना, बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, बेगूसराय,मुंगेर, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार के प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव को तत्काल वहां का दौरा कर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.