Bihar Flood: नेपाली ग्लेशियर बाढ़ से दोगुना पानी आ रहा बिहार, गंडक को लेकर सरकार से सीओ तक हाई अलर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नेपाल में भारी बारिश से उफनाई गंडक ने बिहार में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। करीब 5 लाख 20 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज दर्ज किया गया है जो नेपाल में ग्लैशियर फ्लड से दोगुना से भी अधिक है। बगहा शहर के साथ बेतिया के एक सौ से अधिक गांवों में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। उधर, गंडक के अलावा बागमती और कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और सहरसा के कई गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से रविवार की रात 10 बजे 5.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो नेपाल त्रासदी के डिस्चार्ज से बहुत ज्यादा है। जल संसाधन विभाग ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और चंपारण से वैशाली जिले तक तटबंधों की निगरानी का निर्देश दिया है। सभी संबंधित जिलों से अंचलाधिकारी(सीओ) क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.