Bihar Flood: दर्जनों घर नदी में समा गए, कई मकान कटाव की जद में; बिहार के सहरसा में कोसी का सितम
एक संवाददाता, अगस्त 5 -- Bihar Flood: बिहार में कोसी नदी सितम ढाहने लगी है। सहरसा जिले में कोसी नदी ने कई लोगों को प्रभावित किया है। सहरसा जिले में पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर उटेशरा पंचायत के पीपरा गांव के वार्ड 11 व 12 में कोसी नदी का कटाव लगातार भयावह होता जा रहा है। जलस्तर में उतार- चढ़ावसे नदी तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है। बीते दो-तीन दिनों में दर्जनों परिवारों के घर नदी में समा चुके हैं, जबकि कई अन्य मकान कटाव की जद में हैं। प्रभावित परिवार खेतों में अस्थायी आशियाना बनाकर रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चंदेश्वरी यादव, बिनो यादव, सुधीर यादव, पंकज यादव, अखिलेश यादव, दिलीप यादव, वीरेंद्र यादव, रंजीत रजक समेत कई परिवारों के घर नदी में विलीन हो चुके हैं। उपजाऊ कृषि भूमि भी लगातार कट रही है ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2014 में मिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.