Bihar Flood: गंडक में समाई 5 एकड़ जमीन, कोसी के रौद्र रूप से दरभंगा में पलायन; नेपाल की बारिश बिहार में आफत लाई
पश्चिम चंपारण, सितम्बर 1 -- नेपाल में भारी बारिश से उफनाई गंडक नदी का विकराल रूप दिखने लगा है। सोमवार सुबह पश्चिम चंपारण के मधुबनी प्रखंड स्थित के रेवहिया गांव में कटाव से पांच एकड़ जमीन नदी में विलीन हो गई। उधर, गोपालगंज और सारण जिले में भी गंडक का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि वाल्मीकिनगर बराज से सोमवार को जलस्राव घटकर 1.19 लाख क्यूसेक रह गया। उधर, नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 939 हो गई, जबकि चार हजार लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार लापता लोगों में 99 सुरक्षाकर्मी और 591 विदेशी नागरिक हैं। महाराष्ट्र के 262 लोग बाढ़ प्रभावित नेपाल और चीन में फंसे हुए हैं। वहीं, पश्चिम चंपारण के रेवहिया गांव में नदी की धारा इतनी तेज थी कि करीब एक घंटे में ही 200 मीटर की लंबाई में जमीन और एक घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.