Bihar Flood: गंडक नदी ने उत्तर बिहार में मचा दी तबाही, बागमती-कोसी का जलस्तर भी बढ़ा; कई गांवों में हाहाकार
पटना, सितम्बर 28 -- नेपाल में भारी बारिश से उफनाई गंडक ने उत्तर बिहार में तबाही मचा दी है। बगहा शहर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पश्चिम चंपारण के दस प्रखंडों के दियारा और निचले इलाकों में भी पानी प्रवेश कर गया है। उधर, बागमती और कोसी का जलस्तर बढ़ने से पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और सहरसा के कई गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से रविवार की रात 12 बजे 5.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जल संसाधन विभाग ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और चंपारण से वैशाली जिले तक तटबंधों की निगरानी का निर्देश दिया है। वाल्मीकिनगर बराज पर रविवार की सुबह 11 बजे 4.24 लाख क्यूसेक जलस्राव प्रवाहित हुआ। गंडक के रौद्र रूप के कारण 12 घंटे में इसमें 1.05 लाख क्यूसेक की वृद्धि हुई। दो साल पहले वर्ष 2024 में 5.62 लाख क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.