Bihar Flood: गंडक घर लील गई, गंगा गांवों में घुसी; बिहार की बाढ़ में रतजगा कर रहे लोग
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Bihar Flood: बिहार के अलग-अलग जिलों में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। हालत यह है कि लोग रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं। पश्चिम चंपारण जिले में योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा कुटी वार्ड नंबर 9 में गंडक नदी का कटाव अब लोगों के लिए हर रात नई दहशत लेकर आ रहा है। मंगलवार की रात करीब दो दर्जन ग्रामीणों की आंखों से नींद गायब रही। लोग पूरी रात नदी की तेज धार और कटते किनारे को देखते रहे। परिवार पहले ही अपने अपने घर खाली कर चुके थे। किसी को डर था कि सुबह तक उसका घर बचेगा या नहीं। रातभर गंडक का कटाव तेज रहा और देखते ही देखते तीन मकान नदी में विलीन हो गए। इनमें विनोद प्रसाद पटेल का मकान भी शामिल है। जिस मकान को लोग कुछ दिन पहले तक खड़ा देख रहे थे अब वहां गंडक की धारा बह रही है। कटाव की भयावहता का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.