Bihar Flood: गंगा लाल निशान के पार, मनेर-दानापुर के गांवों का सड़क संपर्क टूटा; NDRF ने संभाला मोर्चा
मुख्य संवाददाता, अगस्त 23 -- बिहार में कई जगहों पर नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पटना में दीघा और गांधी घाट पर शनिवार को गंगा लाल निशान को पार कर गई है। मनेर और दानापुर दियारा में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। दियारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने से महेंद्रू घाट के पाथवे पर पानी चढ़ गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुबह में लोगों को पाथवे पर टहलने से रोक लगा दी है। दियारा इलाके में लोग अपने सामान और पशुओं के साथ ऊंचे इलाके में जाने की तैयारी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पशुओं के चारा के लिए हो रहा है। पटना में गंगा का जलस्तर पिछले सात आठ दिनों से लगातार बढ़ रहा है। इसका असर अब घाटों से आगे बस्तियों और सड़कों के किनारे तक दिखाई देने लगा है। दीघा घाट, पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.