पटना, नवम्बर 4 -- बिहार चुनाव के लिए वोटिंग से पहले बूथों को लेकर रार छिड़ गई है। महागठबंधन की सहयोगी दल सीपीआई माले ने बूथों के चयन को लेकर चुनाव आयोग को घेरा है। भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने चुनाव आयोग पर संवदेनशील-अतिसंवेदनशील बूथों के चयन में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तरारी विधानसभा में हमने चुनाव पर्यवेक्षक को 47 बूथों की लिस्ट दी थी और उसे अतिसंवेदनशील घोषित करने की मांग की थी, लेकिन पर्यवेक्षक ने उलटा ही काम किया।सीपीआई-माले का चुनाव आयोग पर आरोप कुणाल ने कहा कि मांग के विपरीत दलित-गरीब-कमजोर वर्ग के मतदाताओं के कुल 149 बूथों को इस सूची में डाल दिया गया है, जबकि इन सभी 149 बूथों पर पिछली बार मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपने स्तर से संज्ञान लेते हुए इस वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.