नई दिल्ली, जुलाई 12 -- बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद अहम खबर सामने आई है। हर साल लाखों नौजवान अपने इस ख्वाब को हकीकत में बदलने के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी D.El.Ed कोर्स का रुख करते हैं। इसी कड़ी में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कमर कस ली है और एक जरूरी नोटिस जारी किया है। बोर्ड की तरफ से उन तमाम सरकारी और प्राइवेट टीचर ट्रेनिंग संस्थानों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जिन्हें नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से बाकायदा मान्यता मिली हुई है।लिस्ट में सिर्फ मान्यता प्राप्त कॉलेजों का नाम अब बात करते हैं कि इस नोटिस में आखिर क्या खास है और यह संस्थानों के साथ-साथ छात्रों के लिए क्यों इतना मायने रखता है। दरअसल, बिहार बोर्ड ने साफ लफ्जों...