नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- Bihar BSEB DElEd 2026 : अगर आप बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और किसी वजह से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, तो अब आपके लिए सुनहरा मौका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने DElEd जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। यानी अब एक बार फिर से शिक्षक बनने की दिशा में कदम बढ़ाने का रास्ता खुल गया है।BSEB DElEd 2026 रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जारी नई सूचना के मुताबिक, DElEd (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन की तारीख को एक्सटेंड कर दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक चली थी, लेकिन अब जिन उम्मीदवारों से आवेदन छूट गया था, वे 26 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.