नई दिल्ली, मार्च 22 -- बिहार बोर्ड ने इंटर के टॉपर्स के इंटरव्यू वे वेरिफिकेशन की प्रक्रिया संपन्न कर ली है। अब अगले सप्ताह की शुरुआत में कभी भी नतीजे आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि नतीजे 23 मार्च से 25 मार्च के बीच आने के पूरे पूरे आसार हैं। मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग स्कूलों से विभिन्न संकायों के संभावित टॉपर्स को बिहार बोर्ड ने बुलाया था। इससे पहले बिहार बोर्ड की टीम जिले से 10 स्कूल-कॉलेज से टॉपर्स की प्रैक्टिकल की कॉपियां लेकर गई थी। इसमें विज्ञान, कला और वाणिज्य के परीक्षार्थियों की कॉपियां थीं। इंटर के 12 परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल की कॉपी टीम लेकर गई थी। मुशहरी और अजीजपुर स्कूल से सबसे अधिक कॉपी ली गई थी। बोर्ड की ओर से भेजी गई सूची में दो इंटर कॉलेज हैं, बाकी के आठ सरकारी प्लस-2 स्कूल हैं। मुजफ्फरपुर जिले के वाणिज्य इंटर कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.