नई दिल्ली, मार्च 29 -- Bihar Board Matric Result Toppers 2026: रविवार को घोषित बिहार बोर्ड की मैट्रिक रिजल्ट में पलासी प्रखंड के जहानपुर बकैनिया निवासी सुमित कुमार यादव ने कमाल कर दिया। 97 प्रतिशत के साथ 485 अंक अर्जित कर न केवल बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया बल्कि इस मजदूर के बेटे ने दिखा दिया कि ईमानदारी पूर्वक की कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। जी हां, सुमित के पिता कृष्ण कुमार यादव मजदूर हैं जबकि मां किरण देवी गृहिणी।पिता पंजाब में मजदूर छोटा भाई सत्यम कुमार गांव के ही मध्य विद्यालय में आठवीं का छात्र है। पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। सुमित ने यह उपलब्धि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मालद्वार से हासिल की है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुमित की मां किरण देवी ने बताया कि उनका लाड़ला शुरू से ही मेधावी रहा है। ज...