नई दिल्ली, मार्च 28 -- Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के मैट्रिक (10वीं) के करीब 15 लाख परीक्षार्थी इन दिनों बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि बिहार बोर्ड आज, 28 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। इस खबर ने छात्रों और अभिभावकों के बीच खलबली मचा दी, लेकिन अब बोर्ड ने खुद सामने आकर इस पर बड़ी सफाई दी है। बिहार बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रहा यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। बोर्ड ने कहा है कि आज रिजल्ट जारी करने की उनकी कोई योजना नहीं थी और जो 'नोटिस' इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, वह शरारती तत्वों द्वारा फैलाया गया भ्रम है।वायरल दावे का सच क्या है? आज सुबह से ही व्हाट्सएप और फेसबुक पर एक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.