नई दिल्ली, मार्च 29 -- BSEB Bihar Board 10th Result 2026 , Sarkari Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के करीब 15 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बिहार बोर्ड आज, 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे। इस साल बिहार बोर्ड एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर अपना ही रिकॉर्ड दोहराने जा रहा है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को वेबसाइट https://result.biharboardonline.org अथवा https://matricbiharboard.com पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी परिणाम चेक सकेंगे।Bihar Board 10th Resul...