पटना, अप्रैल 13 -- Bihar BJP CM: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 48 घंटे में नई सरकार का गठन हो जाएगा, लेकिन अभी तक सिर्फ भाजपा सीएम के नाम पर ही सस्पेंस नहीं है, बल्कि नए सीएम के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम की लिस्ट भी फाइनल नहीं हुई है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेता और जदयू के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि अभी मंत्रिमंडल को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। चौधरी का बयान इस बात का इशारा है कि अभी एनडीए गठबंधन के पांच घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो के बीच संबंधित दलों के मंत्रियों की संख्या और उनके नाम पर कोई बातचीत नहीं हुई है। भाजपा और जदयू को छोड़कर सरकार में शामिल बाकी तीन सहयोगी दलों के मंत्रियों की संख्या और नाम में बदलाव ...