नई दिल्ली, जून 19 -- Bihar B.Ed CET Result 2026 Direct Link: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित की गई बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 (Bihar BEd CET 2026) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा है, जिसमें परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया है।वैशाली और कटिहार के बेटों ने मारी बाजी इस वर्ष की मेरिट लिस्ट में बिहार के अलग-अलग जिलों के होनहारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जारी किए गए नतीजों के मुताबिक, वैशाली के हिंमाशु और कटिहार के विवेक कुमार ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 117-117 अंक हासिल किए हैं। इन दोनों ही छात्रों ने संयुक्त रूप से पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और जिले का ...