पटना, जून 19 -- Bihar BEd CET Result 2026: बिहार में दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज शुक्रवार को जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी biharcetbed-brabu.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। राज्य नोडल अफसर प्रो. संजय कुमार ने बताया कि रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारी अंतिम दौर में है। गुरुवार शाम तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जाती रही। दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री की प्रवेश परीक्षा पहलीबार बीआरएबीयू ने ली है। इसकी आंसर-की पहले ही जारी की चुकी है। राज्य नोडल अफसर ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा सात जून को 180 केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा में 1,12,440 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग ऑनलाइन की जाएगी।Bihar BEd CET Result 2026: कैसे चेक करें बिहार बीएड सीई...