Bihar BEd Exam: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा आज, छात्रों के लिए चली परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जूता-मोजा और फुल शर्ट पर लगी रोक
नई दिल्ली, जून 7 -- Bihar BEd. Exam Dress Code: बिहार में बीएड (B.Ed) कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली 'सीईटी-बीएड 2026' और 'सीईटी-शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026' आज रविवार को राज्य के 180 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, कदाचार मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए शनिवार को ही सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था। इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने एक बेहद महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार बीएड प्रवेश परीक्षा में परीक्षा केंद्र के केवल मुख्य द्वार पर ही नहीं, बल्कि हर एक कमरे में जैमर लगाए गए हैं ताकि किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या ब्लूटूथ का इस्तेमाल न किया जा सके। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर अभ्यर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.