प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 8 -- बिहार में दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा 11 जिला मुख्यालयों में अयोजित होगी। जिला मुख्यालयों पर ही परीक्षा केंद्र भी बनाए जाएंगे। परीक्षा सात या 14 जून को हो सकती है। बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर मंगलवार को लोकभवन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बीआरएबीयू के राज्य नोडल अफसर प्रो. संजय कुमार शामिल हुए। बीआरएबीयू को बीएड प्रवेश परीक्षा का नोडल बनाया गया है। लोकभवन में हुई बैठक में परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की आधार आधारित बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी। सभी केंद्रों पर जैमर लगाया जाएगा, वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। जिला मुख्यालयों में प्रवेश परीक्षा के लिए नोडल अफसर बनाए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.