एक संवाददाता, फरवरी 28 -- बिहार के मुंगेर जिले में शुक्रवार देर शाम एक मामूली बात को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के शेख टोला मोड़ और सिंहपुर के बीच स्थित पुलिया के पास सिगरेट का धुआं मुंह पर फूंकने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में नगर सिंहपुर निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घायलों की पहचान पीयूष कुमार और मनसुख कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में शेख टोला स्थित पुलिया के पास कुछ युवक सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे।मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंकने पर बवाल आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने सिगरेट का धुआं पीयूष और मनसुख के चेहरे की ओर फूंका। इसका विरोध करने पर पहले कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.