नई दिल्ली, अगस्त 12 -- बिग बॉस 20 धमाकेदार होने वाला है। आज मेकर्स ने अपनी ऑडियंस को सरप्राइज देते हुए नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो के ग्रैंड स्तर को देखकर आप समझ सकते हैं कि 20वां सीजन कितना ग्रैंड होने वाला है। नए प्रोमो में सलमान खान दो खास वरदान के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कहा कि इस सीजन में सभी कंटेस्टेंट को एक नहीं बल्कि 2 वरदान मिलेंगे जिससे वो खुद को बचा सकते हैं और उन्हें बाहर जाने के डर से सेफ खेलने की भी जरूर नहीं।बिग बॉस 20 में सलमान खान देंगे कंटेस्टेंट को वरदान बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में सलमान खान को एक अखाड़े में देखा जा सकता है। यहां दो लोग आपस में लड़ते हैं और एक दूसरे को वार कर घायल हो कर बेहोश हो जाते हैं। सलमान की दबंग एंट्री होती है और वो दोनों घायल खिलाड़ियों को एक-एक वरदान देते हैं जिसके बाद...