नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के अब तक सभी सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में 'बिग बॉस' के अगले सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शो के अगले सीजन के आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस शो के अगले सीजन को लेकर हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। शो में शामिल होने को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, कई नामों को कंफर्म बताया जा रहा है। 'बिग बॉस 20' शुरू होने वाला है और शो के शुरू होने से पहले बीते दिनों घर के अंदर की झलक सामने आ गई है। वहीं, अब सलमान खान का लुक भी सामने आ चुका है।'बिग बॉस 20' के मंच से सामने आया सलमान का लुक सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने इस रियलिटी शो के ग्रैंड प्रीमियर की तैयारी में जोरों शोरों से जुटे हैं। इसी बीच अब '...