नई दिल्ली, फरवरी 17 -- सलमान खान का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस वापस आ रहा है। शो का आब 20वां सीजन है और बिग बॉस 20 में कौन-कौन बतौर कंटेस्टेंट बनकर आएगा, यह जानने के लिए शो के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब एक नाम जो सामने आ रहा है वो हैं एक्ट्रेस रिद्धिमा। उनके शो में आने की खबर तेजी से वायरल हो रही है।क्या रिद्धिमा ने दिया कोई हिंट? दरअसल, 17 फरवरी को रिद्धिमा ने आस्क मी एनिथिंग रखा और इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए। रिद्धिमा से किसी ने पूछा कि बिग बॉस में कब आओगे आप? वह बोलती हैं बस रास्ते में हूं। इसके साथ वह स्माइलिंग इमोजी भी पोस्ट करती हैं। अब उनके इस जवाब से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं सच में तो रिद्धिमा शो में नहीं आ रहीं।कौन हैं रिद्धिमा रिद्धिमा की बात करें तो वह टीवी एक्ट्रेस हैं। उनका प...