नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- बिग बॉस शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में हंगामे बढ़ते जा रहे हैं। अब शो में हाल ही में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच मामला काफी बढ़ गया और दोनों एक-दूसरे से भिड़ गईं। ये सब किचन में होता है जब माही, आम्रपाली को दाल चढ़ाने को बोलती हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान कनिका मान और गुल्लू तक आम्रपाली को सपोर्ट करते हैं।क्यों हुई आम्रपाली और माही पर लड़ाई दरअसल, आम्रपाली किचन में काम कर रही होती हैं तभी माही जो वहीं बैठी होती हैं वह बोलती हैं कि फटाफट दाल चढ़ा दो। आम्रपाली जो पहले से किचन में काम कर रही होती हैं वह बोलती हैं कि हां मैं ये करके ही चढ़ा पाऊंगी, अभी नहीं कर पाऊंगी। 2 मिनट रुकिए। माही बोलती हैं हां मैं यही बोल रही हूं इसके बाद कर लो, लेकिन जल्दी करलो। इस पर आम्रपाली भड़क जाती हैं। वह बोलती ...