नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' के घर में इस वक्त जमकर हंगामा मचा हुआ है। इस शो पर हर दिन कुछ न कुछ नया बवाल मचता नजर आ रहा है। सलमान खान होस्टेड ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का असली गेम सामने आ रहा है। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स भी सामने आ रही है। ऐसे में बीते दिनों का वीकेंड का वार काफी जबरदस्त रहा। वीकेंड का वार में सलमान की जगह रोहित शेट्टी बतौर होस्ट नजर आए थे। शो आते ही रोहित ने कई कंटेस्टेंट के असली चेहरे दिखाए तो कईयों को जमकर फटकार लगाई। ऐसे में अब 'बिग बॉस 20' के आज के वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में बड़ा धमाका होने वाला है। शो पर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी पहुंची और उन्होंने लव गिल को जमकर लताड़ लगाई...