नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Bigg Boss 20: सलमान खान का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए लगभग 4 हफ्ते का वक्त बीत गया है। ऐसे में घर का पूरा माहौल इस वक्त काफी बदला हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, दर्शकों के दिलों दिमाग पर अपनी एक अलग छाप छोड़ रहा है। घरवालों ने भी अब अपना असली गेम शुरू कर दिया है। ऐसे में अब तक शो से दो कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं। कंटेस्टेंट शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बातें शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब माही विज ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया जब उन्होंने पैसे की दिक्कत झेली। आइए जानते हैं माही ने क्या कहा?बचपन में माही ने झेली पैसों की तंगी हालिया एपिसोड किचन में शुरू हुई जंग के साथ हुई, जहां माही विज और मैरी कॉम के बीच खाने को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। माही ने कहा कि हमेशा ही किचन ...