Bigg Boss 20: हैट्रिक लगा चुके गुल्लू जीतेंगे बिग बॉस? सोशल मीडिया पर फेमस हैं 'हबीबी'
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कुशाल तंवर यानी गुल्लू की एंट्री हो चुकी है। गुल्लू को उनके मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है। गुल्लू एक कंटेंट क्रिएटर हैं जो रोडीज के विनर रह चुके हैं। कुशाल तंवर रोडीज के अलावा एमटीवी स्पिल्ट्सविला 16 का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस शो के भी गुल्लू विनर थे। गुल्लू को सलमान खान ने विनर मटेरियल बताया। उन्होंने गुल्लू से पूछा कि क्या वो बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए घर में जगह बनाकर आए हैं या नहीं? आइए जानते हैं गुल्लू के बारे में।हरियाणा के गुरुग्राम से आते हैं गुल्लू कुशाल तंवर हरियाणा के गुरुग्राम से आते हैं। उनकी मां का नाम मुनेश तंवर है। गुल्लू और उनकी मां जीटीवी के कुकिंग शो 'मां है ना' में नजर आए थे। इस शो में गुल्लू विनर बने थे। कुशाल के पिता खुद को मीडिया से दूर रखते हैं। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.