नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का इंतजार खत्म हो चुका है। घर के अंदर 17 कंटेस्टेंट्स पहुंचे हैं। दो कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा काफी पहले से थी। ये नाम थे सीजेपी प्रोटेस्ट गर्ल रिया अहीर और पंजाबी एक्ट्रेस और मडॉल लव गिल। इन दोनों के बीच बिग बॉस 20 के घर में जाने के लिए वोटिंग हुई थी। इस वोटिंग में रिया अहीर को हराकर लव गिल ने घर के अंदर एंट्री कर ली है।रिया अहीर को हराकर घर में पहुंचीं लव गिल सलमान खान ने दोनों को स्टेज पर बुलाया। दोनों को फैसला सुनाते हुए सलमान खान ने बताया कि फैंस ने लव को जिताया है। इसी के साथ लव की एंट्री घर में कन्फर्म हो गई। बता दें, रिया अहीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर वो घर के अंदर नहीं जा पाती हैं तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा था कि उनका मानना है कि जीवन में जो भी होता है,...