नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। यही नहीं ये शो पूरी तरह से दर्शकों के दिमाग पर कब्जा किए हुए हैं। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम और भी ज्यादा स्ट्रांग नजर आ रहा है। ऐसे में शो पर अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वो है स्काउट ओपी और लव गिल। इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल सामने उठे। लेकिन अब इसके रिश्ते में भी दरार आती नजर आ रही है। दोनों के बीच तगड़ी बहस हुई है।स्काउट और लव में हुआ झगड़ा 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि लव गिल सोफे पर लेटी होती...