नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में हर बढ़ते दिन के साथ ड्रामा और एक्शन बढ़ता जा रहा है। हर कंटेस्टेंट पब्लिक की नजर में चमकने और अपनी अलग इमेज बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक बिग बॉस हाउस में लव गिल और यंग डीएसए के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ है। शो की लाइव फीड में यह दिखाया जा चुका है और अपकमिंग एपिसोड में हमें यह टीवी पर और भी ज्यादा ड्रमैटिक अंदाज में देखने को मिलेगा। हुआ यह कि लव गिल का सुबह गुल्लू के साथ डांस करना यंग को पसंद नहीं आया और यहीं से इस सारे झगड़े की शुरुआत हुई।किस बात पर आपस में भिड़े ये दोनों? मॉर्निंग सॉन्ग पर लव गिल का कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ डांस करना यंग डीएसए को रास नहीं आया। उनका गैंग बिखर जाने की वजह से पहले ही मायूस बैठे यंग डीएसए ने लव गिल पर कुछ ऐस...